यीस्ट इन्फेक्शन कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 10:24

यीस्ट इंफेक्शन किन कारणों से होता है-

आपकी वेजाइना में लैक्टोबैसिलस नामक बैक्टीरिया होता है, जो कैंडिडा को बढ़ने से रोकता है। हालाँकि, कई कारण नेचुरल सिस्टम में असंतुलन पैदा कर सकते हैं, जिससे कैंडिडा बहुत बढ़ जाता है, जिसके कारण वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन होता है। ये कारण हैं:

हार्मोनल परिवर्तन: प्रेग्नेंसी, स्तनपान या मेनोपॉज़ के दौरान हार्मोन के स्तर में बदलाव और गर्भनिरोधक गोलियों के कारण असंतुलन से आपकी वेजाइना में यीस्ट और बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है।
एंटीबायोटिक्स: तेज एंटीबायोटिक दवाएँ आपके शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को खत्म कर सकती हैं, जिससे यीस्ट अनियंत्रित तरीके से बढ़ सकता है।
पुराना मधुमेह: ब्लड प्रेशर की हाई लेवल यीस्ट के पनपने के लिए एक आदर्श वातावरण बनाता है।
इंटिमेट हाईजीन प्रॉडक्ट: तेज सुगंध वाले इंटिमेट हाईजीन प्रॉडक्ट का इस्तेमाल आपकी वेजाइना के pH लेवल को बिगाड़ सकता है, जिससे यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।
कमज़ोर इम्युनिटी: प्रतिरक्षा की कमी वाले विकार या कमज़ोर इम्युनिटी भी यीस्ट इंफेक्शन के बढ़ने का एक कारण है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info